पुलिस लाइन खेल मैदान पर निर्माण का विरोध, नागरिकों ने IG को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन:- अंबिकापुर
रिपोर्टर:- विनीत मिश्रा
अंबिकापुर के पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। शहर के नागरिकों और खेल प्रेमियों ने पुलिस लाइन मैदान में प्रस्तावित निर्माण कार्य का विरोध करते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। नागरिकों का कहना है कि यह मैदान बच्चों और युवाओं के लिए एकमात्र सुरक्षित खेल स्थल है, जिसे संरक्षित रखा जाना चाहिए। उनका मांग है कि निर्माण कार्य किसी अन्य स्थान पर किया जाए।
दरअसल, अंबिकापुर शहर के मध्य स्थित पुलिस लाइन खेल मैदान वर्षों से बच्चों और युवाओं के लिए खेल और शारीरिक अभ्यास का प्रमुख केंद्र रहा है। पुलिस विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य की तैयारी किए जाने से खेल प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है।


नागरिकों का कहना है कि शहर में पहले ही खुले खेल मैदानों की भारी कमी है और यदि यह मैदान भी समाप्त हो गया, तो बच्चों और युवाओं को आउटडोर खेलों से वंचित होना पड़ेगा।
इसी मुद्दे को लेकर शहर के नागरिकों ने सरगुजा रेंज के आईजी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पुलिस विभाग अपना निर्माण कार्य किसी अन्य रिक्त भूमि पर करे, ताकि यह खेल मैदान सुरक्षित रह सके। नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर सकारात्मक निर्णय लेगा।




