छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बजरंग दल की नगर स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

रिपोर्टर:
शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:
जांजगीर-चांपा

नगर में बजरंग दल की नगर स्तरीय बैठक एवं कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बजरंग दल नगर इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा ने किया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नगर मंत्री आशीष बरेठ सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रहित और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करने और बजरंग दल को नगर स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button