अकलतरा में 16 जनवरी को श्री गुहा निषाद राज एवं बिलासा माता जयंती समारोह, भव्य झांकी के साथ नगर भ्रमण

रिपोर्टर – मयंक
स्थान – अकलतरा
अकलतरा नगर में आगामी 16 जनवरी 2026 को श्री श्री गुहा निषाद राज एवं बिलासा माता जयंती समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन नगर केंवट निषाद समाज एवं श्रीराम सेवा समिति अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, पूर्वज देवताओं के आशीर्वाद और समाज के सहयोग से इस वर्ष जयंती को भव्य रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी एवं गुहा निषाद राज जी की जीवंत झांकी के साथ भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया जाएगा।


कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे नायकटांड़ में पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके पश्चात झांकी नगर भ्रमण पर निकलेगी, जिसमें आजाद चौक के पास पुरानी बस्ती से स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। झांकी शास्त्री चौक, स्टेशन रोड होते हुए माँ महामाया मंदिर से गुजरकर श्रीराम चौक में संपन्न होगी।
नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की गई है। पूरा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित सहभागिता की अपील की है।




