राजनीति

टी-शर्ट विवाद पर घमासान: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘सलाहकारों ने दिमाग हाईजैक कर लिया’

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के ‘एक्टिविस्ट’ सलाहकारों ने उनके दिमाग को ‘हाईजैक’ कर लिया है, जिसके चलते वे संसद में वही बातें कहते हैं जो उन्हें बताया जाता है।


रिजिजू ने संसद में टी-शर्ट पहनकर आने को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए व्यक्ति को नियमों, परंपराओं और शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में थी, तब भी उसने विरोध किया, लेकिन मर्यादा नहीं तोड़ी।


हालांकि रिजिजू ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें टी-शर्ट पहनने से आपत्ति नहीं है, लेकिन पद की गरिमा के अनुसार पहनावा होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने भी पद संभालने के बाद अपने पहनावे में बदलाव किया था।
रिजिजू ने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीति विरोधाभासों से भरी है और वे सरकार की हर उपलब्धि पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है।
वहीं, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने इसमें भाग लिया और देशहित में एकजुटता दिखाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button