सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना भरोसे का पुल, 5 मिनट में स्वास्थ्य सहायता—जनसेवा का नया अध्याय ,अब तक 14995 आवेदन का हुआ निराकरण ,4 हजार से अधिक मरीजों का कराया गया स्वास्थ्य सुविधाए

दीपक वर्मा – कुनकुरी
लोकेशन – बगिया
जशपुर से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया आज सुशासन, संवेदना और सेवा का सशक्त प्रतीक बन चुका है। एक फोन कॉल पर सहायता अब सामान्य प्रक्रिया है,चाहे स्वास्थ्य सुविधाएं हो या विद्युत समस्या हो।
सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने कम समय में लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा जीता है। स्थापना के बाद से अब तक 14,995 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई से जनविश्वास और मजबूत हुआ है। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले के 72 मरीजों के इलाज के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।


ताजा उदाहरण:– कोरिया जिले के 6 वर्षीय राजवर्धन पैकरा को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु 18 लाख रुपये, गणेश राम यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 1 लाख 54 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। अंकिरा में विद्युत समस्या का समाधान हो या लकराघरा के ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण की स्वीकृति, स्कूल में शिक्षक व्यवस्था, नहर मजदूरी भुगतान, पेयजल हेतु नलकूप खनन और सड़क निर्माण,दिव्यांग जनो को बैटरी चलित ट्राई सायकल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, कृत्रिम पैर,जैसे हजारों जनहित कार्य भी कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की गई “स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन” के माध्यम से 5 मिनट के भीतर मरीजों से संपर्क कर सहायता सुनिश्चित की जा रही है।अब तक 4,581 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया है।दूर राज्यों से शवों को सम्मानपूर्वक गृहग्राम पहुंचाना, वन्यजीव जनित नुकसान की भरपाई।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय बगिया गरीब, असहाय और आम नागरिकों के लिए संबल बनकर उभरा है—जहां हर जरूरतमंद को तुरंत समाधान मिलता है।




