जशपुर

भाजपा सरकार के 2 साल पूरे, सीएम साय ने गिनाईं उपलब्धिया

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – बगिया/जशपुर

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शानदार दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम बगिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से रखा। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर जिले के कुनकुरी नगर के लिए विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है। बीते दो वर्षों में कुनकुरी नगर में 107 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से ऐतिहासिक विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिससे नगर की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। सीएम साय ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे फैसलों का सकारात्मक असर अब गांव–गांव तक दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य ,सड़क, पानी के क्षेत्र में दिन दुगुनी रात चौगुनी कार्य हो रहा है। जिससे अब जशपुर विकास की नई राह पर निकल पड़ी है।

उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज समेत अन्य क्षेत्र में कार्य तेजी से हो रहा है। जगह जगह नई सड़क, पुल पुलिया सौर सुजला योजना सरकार की ऐसी ही एक दूरदर्शी पहल है, जिसने जशपुर जिले के किसानों की खेती और किस्मत—दोनों को संवारने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिला अब पॉवर हब के रूप में उभर रहा है। पिछले दो वर्षों में बिजली ढांचे को ऐतिहासिक मजबूती मिली है। प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र हर्राडांड सहित 11 नए सब-स्टेशनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर पर ले जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button