रायपुर

CM साय ने प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का किया शुभारंभ, बोले– यह युवा सपनों को उड़ान देने की प्रयोगशाला

न्यूज़ | रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया। नवा रायपुर के राखी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव बताते हुए बड़ी घोषणा की कि आने वाले समय में सभी जिलों में ऐसे ही अंतरिक्ष संगवारी केंद्र खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने वाली प्रयोगशाला है, जहां विज्ञान को किताबों से बाहर निकालकर प्रयोग और अनुसंधान के जरिए समझा जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही अवसर की है, जिसे यह पहल उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री डॉ. शुभांशु शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को बड़े सपने देखने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान अब सिर्फ जिज्ञासा नहीं, बल्कि रोजगार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम क्षेत्र बन चुका है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान से दोस्ती करने और छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन करने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button