छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस की सौगात, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्टर :मयंक
लोकेशन :नवा रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवा रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौक से 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को प्रदेश के सभी जिलों के लिए भेजा गया।
इसके साथ ही प्रदेशभर में 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो जाएंगी।

इस पहल के अंतर्गत पहली बार 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंसों की भी शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपात स्थिति में विशेष रूप से उपयोगी होंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।


इस पहल से प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button