
रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू/लोकेशन-सूरजपुर, छत्तीसगढ़
सूरजपुर आज एक बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और साहु समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


इस खास मौके को लेकर साहु समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




