जशपुर

जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय का तीन दिवसीय दौरा, पेंशनधारी सम्मेलन में उठीं महत्वपूर्ण मांगें

दीपक वर्मा
जशपुर / पमशाला (छत्तीसगढ़)

जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दौरे पर आज जशपुर पहुंचे हैं।
दौरे के पहले दिन सीएम पमशाला में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के सम्मेलन में शामिल हुए।
मंच पर पेंशनधारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया।
इस दौरान पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री के सामने कई अहम मांगें रखीं।
संघ के कोषाध्यक्ष डी.आर. यादव ने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की जो व्यवस्था है, उसे 70 वर्ष से लागू किया जाए, क्योंकि अधिकतर बुजुर्ग 80 वर्ष की उम्र तक पहुँचने से पहले ही इस लाभ से वंचित हो जाते हैं।
साथ ही बुजुर्गों के लिए भारत दर्शन योजना का लाभ पेंशनरों को भी दिए जाने की बात कही गई।

इसके अलावा पेंशनधारी संघ ने 32 महीनों से लंबित पेंशन एरियर का मुद्दा भी उठाया।
संघ ने मुख्यमंत्री से अपील की कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार रुकी हुई एरियर राशि का भुगतान जल्द से जल्द करवाने की पहल की जाए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान मंच से पेंशनधारियों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन देते नजर आए।
बताया जा रहा है कि सीएम साय आगामी तीन दिनों तक जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button