क्राइमछत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में कोयला चोरी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

रिपोर्टर:
सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले में कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भटगांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में इस्तेमाल ओमनी वाहन को भी जब्त कर लिया है।
दरअसल, डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों, खासकर कोयला चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 17 मार्च 2026 की रात एसईसीएल भटगांव के सीएचपी कोयला डंप साइडिंग में चोरी की सूचना मिली।


सुरक्षा प्रहरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ओमनी कार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 7 बोरी, लगभग 8 क्विंटल कोयला बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों—खुशबूद्दीन अंसारी और समीउल्ला अंसारी—ने कोयला चोरी करना स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button