सक्ती

सक्ती में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं — जनदर्शन में 32 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर-दीपक यादव

लोकेशन -सक्ति
11/11/2025

सक्ती जिले में आज आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनी गईं।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें और मांगें जानीं। जनदर्शन कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जनदर्शन में आज ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं —
किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग की,
वहीं कई आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त और आवास प्रदान करने की बात कही।इसके अलावा दिव्यांग पेंशन, मशरूम उत्पादन इकाई निर्माण, भूमि मुआवजा, मनरेगा के तहत शेड निर्माण, और बिजली व्यवस्था सुधार जैसी समस्याएं भी सामने आईं।कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य है —“जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर, बिना विलंब के समाधान करना।”जनदर्शन के माध्यम से हर मंगलवार को आम जनता अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकती है।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आवेदन का निराकरण समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 32 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में होता है जनदर्शन कार्यक्रम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button