सक्ती

प्रतियोगी परीक्षार्थियों को कलेक्टर और सीईओ का बड़ा सहयोग, लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई महत्वपूर्ण किताबें

सक्ती
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सक्ती जिला प्रशासन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने सक्ती नगर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी जरूरतों को समझते हुए तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध कराईं।

विद्यार्थियों को मिली UPSC, CGPSC, SSC, बैंकिंग और रेलवे परीक्षाओं की किताबें

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों—
UPSC, CGPSC, SSC, बैंकिंग एवं रेलवे, करंट अफेयर्स व संदर्भ सामग्री—को पुस्तकालय में उपलब्ध कराया, ताकि अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन एक ही स्थान पर मिल सकें।

“लगन और निरंतरता ही सफलता की कुंजी” – कलेक्टर तोपनो
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए परिश्रम और निरंतर अध्ययन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से छात्रों को सर्वोत्तम अध्ययन वातावरण देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

विद्यार्थियों ने रखी अपनी आवश्यकताएँ, प्रशासन ने दिया सुधार का भरोसा
निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े कुछ सुझाव रखे।
कलेक्टर और सीईओ ने इन सुझावों को सकारात्मकता से स्वीकार करते हुए जल्द ही आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button