सक्ती

कलेक्टर ने सघन पल्स पोलियो अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्टर: दीपक यादव
लोकेशन: सक्ती

सक्ती जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो से बचाव और टीकाकरण के महत्व को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
कलेक्टर ने इस अवसर पर जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ, ताकि जिले को पोलियो-मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य साकार किया जा सके। उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से पोलियो से बचाव, टीकाकरण की तिथियाँ, बूथों की जानकारी और अन्य आवश्यक संदेश आम जनता तक पहुँचाए जाएंगे।


स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार, जिले में 21 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत आज जागरूकता रथ के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि अभियान की सफल कार्यवाही के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अनुभागों के आपसी समन्वय से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।


कलेक्टर ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने और पोलियो-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, श्री बालेश्वर राम, श्री के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, डीपीएम सुश्री कीर्ति बड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button