जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पांडे पहुंचे धार्मिक नगरी शिवरीनारायण

मुरली नायर

लोकेसन,शिवरीनारायण

धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी शिवरीनारायण में उस समय विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे प्रशासनिक अमले के साथ नगर पहुंचे। नगर पंचायत शिवरीनारायण के माध्यम से लंबे समय से स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शिवरीनारायण को लेकर नियोजित विशेष अभियान “शबरी कार सेवा – स्वच्छता सेनानी शिवरीनारायण” की विधिवत शुरुआत कलेक्टर एवं एसपी द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत की पूरी टीम के साथ नगर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को जोड़ते हुए नगर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
यह संपूर्ण पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें प्रशासन के साथ-साथ नगरवासी भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा संचालित यह अभियान आने वाले समय में शिवरीनारायण को एक स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक नगरी के रूप में नई पहचान दिलाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button