स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर महोबे ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण पर जोर दिया

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शासी एवं कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषण उन्मूलन, स्वास्थ्य संस्थाओं की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कलेक्टर महोबे ने हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, संस्थागत प्रसव सेवाओं और बच्चों के समय पर टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया मुक्त अभियान और चिरायु कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

बैठक में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, फाइलेरिया और डेंगू मरीजों का उपचार और सघन कुष्ठ खोज अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, हाइपरटेंशन, मधुमेह और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर भी विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
उपस्थित अधिकारी: जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, सीएमएचओ श्री यू.के. मरकाम, सिविल सर्जन श्री एस.एस. कुजुर, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी।




