जांजगीर-चांपा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की कलेक्टर ने की समीक्षा — अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश, 11 दिसम्बर तक घर-घर सत्यापन

जांजगीर-चांपा
जिले में जारी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एआरओ, एईआरओ, सीईओ और सीएमओ की महत्वपूर्ण बैठक ली।
उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
गणना पत्रकों का वितरण, कलेक्शन और ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य को समयबद्ध और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुनरीक्षण की प्रक्रियाएँ बिना किसी विलंब के सुचारू रूप से चलनी चाहिए।
उन्होंने क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर फॉर्म कलेक्शन और डिजिटाइजेशन में त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन-जागरूकता रैली के निर्देश

कलेक्टर महोबे ने विशेष पुनरीक्षण के प्रति मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में जन-जागरूकता रैलियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विशेष गहन पुनरीक्षण — संशोधित कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके प्रमुख चरण निम्नानुसार हैं:

11 दिसम्बर 2025 – गणना पत्रक घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि

16 दिसम्बर 2025 – मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 – दावा और आपत्ति अवधि

16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 – सुनवाई एवं सत्यापन कार्य

14 फरवरी 2026 – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

बैठक में उपस्थित अधिकारी

जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे,
अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर,
अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली,
संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर,
संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी,
सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button