सक्ती

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुवे धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को धान खरीदी कार्यों को पूरी गंभीरता से करने और किसी भी प्रकार की चूक न करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य को पूरी प्राथमिकता से किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते।

कलेक्टर ने जिले में किसी भी प्रकार से कोचिया-बिचौलियों के धान खपने न पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा जिले में किसी भी प्रकार से धान की अवैध गतिविधि, भंडारण आदि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित सभी एआरओ, एईआरओ, सीईओ और सीएमओ से आवश्यक जानकारी ली।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक्शन मोड में कार्य करते हुए निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को शेष गणना पत्रकों के शीघ्र वितरण, कलेक्शन और ऑनलाइन एंट्री की गति और अधिक तेज करने के निर्देश देते हुवे समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और सुचारू रूप से चलनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और एंट्री की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर फॉर्मों का त्वरित कलेक्शन व डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार 11 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक सत्यापन, 16 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति, 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन कार्य एवं 14 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

कलेक्टर ने उपरोक्त जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button