छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर-SP खुद उतरे मैदान में, जांजगीर में चला स्वच्छता का महाअभियान


रिपोर्टर : संजना / लोकेशन : जांजगीर-चांपा (रमन नगर क्षेत्र)

जांजगीर-चांपा से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है… जहां प्रशासन सिर्फ आदेश देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खुद मैदान में उतरकर मिसाल पेश की।
रमन नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया… इस अभियान में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय खुद शामिल हुए… और आम लोगों के साथ मिलकर नहर और सड़कों की सफाई की।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कलेक्टर और एसपी खुद नहर किनारे कचरा हटाते नजर आ रहे हैं… उनके साथ छात्र-छात्राएं, वॉलंटियर्स और आम नागरिक भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, “हसदेव के हीरो”, एनएसएस, एनसीसी और कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के दौरान लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने… प्लास्टिक का उपयोग कम करने… और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

“स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है… यह हमारी रोजमर्रा की आदत बननी चाहिए… जब तक हर नागरिक इसमें भागीदारी नहीं करेगा, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है।”

अभियान के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया…
स्पष्ट है कि प्रशासन की यह पहल सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है… बल्कि समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button