हेलमेट पहन खुद सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसएसपी, जशपुर में सुरक्षा का दिया मजबूत संदेश

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
02/01/2026
जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने आज बड़ा संदेश दिया। कलेक्टर और एसएसपी खुद हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरे।
वीओ: – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली।
रैली की अगुवाई कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने की।
यह रैली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर महाराजा चौक, बस स्टैंड, गिरांग चौक, नेशनल हाईवे-43 होते हुए वापस समाप्त हुई।

रैली के दौरान आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा
“मोटर सायकल दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में चोट से होती हैं, हेलमेट पहनकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”
इस हेलमेट रैली में 70 से भी अधिक पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।




