जांजगीर-चांपा

धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता पर कलेक्टर की सख्ती—सिवनी (च) केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की और अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर महोबे ने केंद्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग करने को कहा, ताकि गुणवत्ता व रिकॉर्ड प्रबंधन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके अलावा उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को टोकन जारी करने में कोई परेशानी न आए और अवैध धान की खरीदी पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।

कलेक्टर ने केंद्र में मौजूद मूलभूत सुविधाओं—पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण कर सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांपा पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button