जशपुर

ट्रेलर और कार में टक्कर, कार में बैठे पांच लोगों की मौत, दुलदुला थाना इलाके की घटना

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – जशपुर/दुलदुला

जिले से बड़ी खबर सामने आई है, कटनी–गुमला नेशनल हाईवे पर दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में देर रात रफ्तार का कहर ऐसा बरपा कि एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पाँचों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहने वाले थे।

1. राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26

2.उदय कुमार चौहान पिता कृष्ण चौहान उम्र 18

3.सागर तिर्की पिता रफेल तिर्की उम्र 22

4.अंकित तिग्गा पिता दिलीप तिग्गा उम्र 17

5.दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 19 वर्ष सभी खटंगा निवासी हैं।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि ये सभी आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से लौट रहे थे कि रास्ते में यह भयावह दुर्घटना हो गई।

मृतक राधेश्याम यादव (26) के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि रात करीब देर तक सभी दोस्त साथ थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक दीपक राम, अमर राम के घर का इकलौता सहारा था और दोस्तों के साथ मेले से लौट रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button