छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नन्हे हाथों में रंग, चेहरों पर मुस्कान — बलोदा के प्राथमिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी होली

लोकेशन -जांजगीर-चांपा / रिपोर्टर -जय ठाकुर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद खूबसूरत और रंगों से सजी तस्वीर सामने आई है, जहां बलोदा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी च में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
रंगों के इस त्योहार ने स्कूल परिसर को खुशियों से भर दिया, वहीं बच्चों की मुस्कान ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

रंगों का त्योहार होली… और मासूम मुस्कानें…
कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला बलोदा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी च में, जहां बच्चों ने पारंपरिक तरीके से होली उत्सव मनाया।
स्कूल परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया। नन्हे बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ उत्सव में भाग लिया और उन्हें होली के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व के बारे में बताया। शिक्षकों ने समझाया कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और मेल-जोल का प्रतीक है।
साथ ही बच्चों को प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया, ताकि त्योहार खुशियों के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल भी रहे।
कुल मिलाकर, यह होली उत्सव बच्चों के लिए सीख, संस्कार और खुशी से भरा एक यादगार पल बन गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button