गरियाबंद

गरियाबंद में सांप्रदायिक हिंसा, मंदिर तोड़फोड़ के पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस पर पथराव, 5 जवान घायल

ब्यूरो रिपोर्ट
गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैया गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित भीड़ ने एक पक्ष के करीब एक दर्जन घरों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी, जिसके चलते पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हिंसा के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें करीब 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं आधा दर्जन ग्रामीण भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ करीब एक साल पुरानी है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद आरोपियों पर गांव में मारपीट और लूटपाट के आरोप लगे। बीते दो दिनों में कथित रूप से ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट की घटनाओं के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों के घरों पर हमला कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर रायपुर रेंज के आईजी और संभाग आयुक्त स्वयं पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने अब तक मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहे हैं

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button