छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ति में 10 लाख का सामुदायिक भवन कागजों में तैयार, जमीन पर गायब—ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रिपोर्टर-लाला उपाध्याय/लोकेशन-सक्ति

सक्ति जिले के जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा कला में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन कागजों में तो पूर्ण दिखाया गया है, लेकिन हकीकत में मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।


ग्रामीणों के अनुसार, शासन द्वारा गांव के लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से इस राशि का दुरुपयोग किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के चंद्रा समाज द्वारा पहले से बनाए गए एक सामाजिक भवन को ही सरकारी सामुदायिक भवन बताकर पूर्व सरपंच, पंचायत सचिव और संबंधित इंजीनियर ने कागजों में निर्माण कार्य पूर्ण दिखा दिया और पूरी राशि आहरित कर ली।
जब ग्रामीणों को इस गड़बड़ी की जानकारी हुई, तो गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यह सीधे-सीधे सरकारी धन का दुरुपयोग और गांव के विकास के साथ धोखा है।
इसी को लेकर ग्राम के दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय सक्ति पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है, इसलिए उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
वहीं, जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button