जांजगीर-चांपा

अनुकंपा नियुक्ति से टूटा परिवार को सहारा, आश्रित को मिली शासकीय नौकरी

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
दिनांक: 08 जनवरी 2026


दिवंगत शासकीय कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत एक और कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने श्री अमित सिंह मरकाम को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।
श्री अमित सिंह मरकाम, पिता स्वर्गीय श्री गजाधर सिंह, निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, तहसील अकलतरा को जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावशील होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारी के परिवार को कठिन समय में सहारा देना है, ताकि परिवार सम्मानजनक जीवन यापन कर सके। नियुक्ति मिलने पर श्री अमित मरकाम और उनके परिवारजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button