
लोकेशन: कोरबा
रिपोर्टर: संगम दुबे
कोरबा में सड़क सुरक्षा माह के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माह भर चले सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले सहित जिला परिवहन अधिकारी कोरबा की मौजूदगी रही।



पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों, छात्रों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का विषय नहीं है, बल्कि यह जागरूकता अभियान पूरे साल जारी रहेगा।
एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं और सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और सड़क सुरक्षा को लेकर सतत प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई गई।




