सतनाम मेले में दिखा आस्था और संस्कृति का संगम, पंथी नृत्य ने दिया सामाजिक संदेश

“सरगबुंदिया के रिसदीहापारा में परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर आस्था और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला।”
“सतनाम विकास समिति रिसदीहापारा के तत्वावधान में 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय सतनाम मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।”
“मेले के दौरान पंथी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के विचारों को जीवंत किया गया।”


“मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान कलाकारों ने नृत्य और नाटकों के जरिए किया।”
“विभिन्न गांवों से आए पंथी कलाकारों ने छुआछूत, भेदभाव और नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए समाज को जागरूक किया।”
“तीन दिवसीय सतनाम मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त मंच बना।”




