जांजगीर-चांपा

युवा शक्ति का संगम: BJYM प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जांजगीर-चांपा में पहला आगमन, शहर में उमंग की तैयारियाँ तेज़

जांजगीर-चांपा

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा कल पहली बार जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में स्वागत की भव्य तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

प्रदेशाध्यक्ष आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में शामिल होकर जिले भर से पहुंचे युवाओं, युवा उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में आत्मनिर्भरता, युवा नेतृत्व, राजनीति में युवाओं की भूमिका और आगामी संगठनात्मक रणनीतियों पर महत्वपूर्ण संदेश रहने की उम्मीद है।

शहर में दिखेगा उत्सव जैसा माहौल

राहुल टिकरिहा के स्वागत के लिए नगर को आकर्षक फ्लैक्स, बैनर और पोस्टरों से सजाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, ताशा और फटाकों के साथ उनका स्वागत करेंगे।

युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों बाइकें शामिल होंगी, जबकि खुली जिप्सी में खड़े होकर प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन करेंगे।

भाजपा कार्यालय में होगा विशाल ‘युवा जोहार’ कार्यक्रम

जांजगीर भाजपा कार्यालय में “युवा जोहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहाँ हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। इस कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन और जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी मोर्चाओं के पदाधिकारियों एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुँचकर अपने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button