
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: अंबिकापुर, सरगुजा
अंबिकापुर में अवैध अफीम की खेती के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाल लिया।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अवैध अफीम की खेती और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वहीं दुर्ग और बलरामपुर जिलों में हाल ही में अवैध अफीम की खेती के खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।
स्थिति को देखते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।




