छत्तीसगढ़जशपुर

धान खरीदी तिथि बढ़ाने और मनरेगा के मुद्दे पर कुनकुरी में कांग्रेस का धरना

रिपोर्टर :दीपक वर्मा
लोकेशन कुनकुरी, जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर जय स्तंभ चौक पर करीब तीन घंटे तक धरना दिया।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान एवं श्रमिक विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।


धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों के अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश एक सुनियोजित साजिश है, जिसका मकसद गरीब और श्रमिक वर्ग को कमजोर करना है।
वहीं कांग्रेस नेता भानुप्रताप ने कहा कि किसानों के एक-एक दाने की खरीदी करना सरकार की जिम्मेदारी है और धान खरीदी की समय-सीमा तत्काल बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मनरेगा का नाम परिवर्तन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बैठने का प्रयास किया, तब मौके पर मौजूद कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें वहां टिकने नहीं दिया।
अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button