छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची- देखिए किसे मिला दायित्व

कांग्रेस संगठन में लंबे समय से अटकी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आज बड़ा फैसला हुआ है। वरिष्ठ नेताओं और AICC पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इससे संगठन में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह सूची कई दौर की बैठकों और आपसी सहमति के बाद तैयार की गई है। पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

छूटे नेताओं का होगा एडजस्टमेंट
पार्टी के भीतर किसी भी तरह के असंतोष से बचने के लिए कांग्रेस ने एडजस्टमेंट फॉर्मूला भी तैयार किया है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होने के तुरंत बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे नेताओं को जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी देकर संतुलन साधा जाएगा।

स्थानीय समीकरणों का रखा गया ध्यान
सूत्र बताते हैं कि जिला अध्यक्षों की तरह इस बार भी संगठनात्मक संतुलन और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की गई हैं। ब्लॉक स्तर पर नेताओं की पसंद और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है।
पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए नामों पर नजर डालें, जिन्हें कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button