जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, मनरेगा नाम बदलने के विरोध में उपवास प्रदर्शन

दीपक यादव
जांजगीर-चांपा
11/01/2026

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर। मनरेगा का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने आज जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की। जिला मुख्यालय जांजगीर के अम्बेडकर प्रतिमा प्रांगण में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने किया। उन्होंने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आगे गांव-गांव में प्रदर्शन और सड़क से सदन तक आंदोलन की योजना बनाई गई है।

मीडिया से बातचीत में डॉ. महंत ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की मूल भावना को समाप्त करने के उद्देश्य से मनरेगा का नाम बदला है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के आर्थिक संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले ही 90 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी सरकार अब मनरेगा के 40 प्रतिशत हिस्से की राशि कैसे सुनिश्चित करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button