जशपुर

सीएम विष्णु देव साय के कुनकुरी दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काला ड्रेस पहनकर प्रदर्शन की कोशिश

लोकेशन – कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर – दीपक वर्मा

कुनकुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुनकुरी आगमन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला ड्रेस पहनकर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

हालांकि, स्थिति बिगड़ने से पहले ही सतर्क कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे करीब 15 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नारायणपुर थाना ले जाया गया।
पुलिस की तत्परता के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

कुनकुरी एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव की टीम द्वारा सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button