छत्तीसगढ़सक्ती

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मनरेगा बचाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डभरा में सांकेतिक चक्का जाम

लोकेशन : सक्ति जिला – डभरा

रिपोर्टर : लाला उपाध्याय


प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी सक्ति के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभरा के नेतृत्व में आज डभरा नगर पंचायत में किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने और मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया। यह आंदोलन चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा नगर पंचायत अंतर्गत थाना चौक में आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल की अगुवाई में किए गए इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से किसान परेशान हैं, वहीं मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर भी लगातार घटते जा रहे हैं। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार डभरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों और मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।


धरना और चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डभरा थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहा, वहीं नायब तहसीलदार आशीष पटेल की भी विशेष उपस्थिति रही। इस आंदोलन में जिला पंचायत सदस्य शांति तारा चंद साहू, सरोज डनसेना, तुलसी देवी साहू, दीनानाथ श्रीवास, दिनबंधु यादव, आयुष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भागीरथी बरेठ, मनोज जायसवाल, त्यागी चौहान, सूर्यकांत चौहान, विवेक यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल-सेक्टर-बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग विभाग और अन्य मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button