छत्तीसगढ़सरगुजा

अवैध अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का किया घेराव

रिपोर्टर : जय ठाकुर / लोकेशन : अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अवैध अफीम की खेती और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। पार्टी नेताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अंबिकापुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button