क्रिकेट महासंग्राम में कांग्रेस का सियासी वार, सरकार की चुप्पी पर हमला

लोकेशन: डौंडीलोहारा, बालोद (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर: के. पी. चंद्राकर
छत्तीसगढ़ के जिला बालोद में खेल का मैदान आज राजनीति का सबसे बड़ा मंच बन गया।
डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लाल रघुबीर सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट महासंग्राम अब खेल से बढ़कर जनता की आवाज बन चुका है।
उद्घाटन समारोह में पहुंचीं पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया ने बिना किसी लाग-लपेट के सरकार पर तीखा हमला बोला।
उनका साफ कहना है—
प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है
महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है
संसाधनों की कमी से गांव-शहर परेशान हैं
और सरकार… आंख मूंदकर बैठी है।

अनिला भेड़िया ने मंच से कहा— सत्ता के मंच सिर्फ भाषणों से भरे हैं, लेकिन जमीन पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस खेल के ज़रिये युवाओं को भटकने से रोकने और संगठित करने का प्रयास कर रही है।
उद्घाटन मैच में महादेव इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए और अनुशासन व रणनीति की मिसाल पेश की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की इलेवन सिर्फ 54 रन पर सिमट गई और 30 रनों से मैच गंवा दिया।
मैदान में मौजूद जनप्रतिनिधियों, प्रेस रिपोर्टर क्लब और नागरिकों की भीड़ ने इस बात को और साफ कर दिया कि—
जनता अब खामोश नहीं है।
और खेल का ये आयोजन… सरकार को एक सख्त राजनीतिक संदेश दे रहा है।




