जांजगीर-चांपा

मनरेगा को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव

ब्यूरो रिपोर्ट / जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज मनरेगा को लेकर सियासी घमासान देखने को मिला।
‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

इस आंदोलन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया।
दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह से रैली के रूप में रवाना हुए और कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया।
हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस बल के साथ मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई।
घेराव के चलते कलेक्ट्रेट मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मनरेगा योजना पूरी तरह से कमजोर कर दी गई है।
मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल रही, जिससे गरीब और ग्रामीण वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
बैरिकेड्स के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
बाद में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मनरेगा से जुड़ी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button