
दीपक वर्मा
कुनकुरी, जिला जशपुर
कुनकुरी से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।कुनकुरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।कुनकुरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी जरीता जैतफलंग ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में मजदूरों को न तो पर्याप्त काम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है।



साथ ही धान खरीदी में भी व्यापक स्तर पर अनियमितताएं की जा रही हैं।जरीता जैतफलंग ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व विधायक विनय भगत, प्रदेश महामंत्री आरती सिंह, महामंत्री महेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल और कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मनरेगा और धान खरीदी व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।




