छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

REPORTER :- शुभांशु मिश्रा
LOCATION :- जांजगीर-चांपा

चांपा से जमीन हड़पने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है,
जहां फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए
46 साल पुरानी जमीन का नामांतरण निरस्त कराने की कोशिश की गई।
मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


दरअसल, सोनारपारा चांपा निवासी सुनील सोनी की शिकायत पर जांच के दौरान
पुलिस को पता चला कि उनके दादा स्वर्गीय उमाशंकर साव ने
साल 1976 में ग्राम जगदल्ला स्थित
खरारा नंबर 473, रकबा 1.13 एकड़ भूमि
विधिवत अनुमति लेकर पंजीकृत विक्रय नामा के जरिए खरीदी थी।
जांच में सामने आया कि जमीन के मूल विक्रेता
सुनहर गोड़ की वास्तविक मृत्यु 14 अक्टूबर 1979 को हुई थी,
लेकिन आरोपी रामसिंह गोड़ ने
साल 2016–17 में पार्षद, पटवारी और नगर पालिका कर्मियों से मिलीभगत कर
कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया।
फर्जी प्रमाण पत्र में मृत्यु की तिथि
04 मई 1970 दर्शाई गई,
और इसी दस्तावेज का इस्तेमाल कर
न्यायालयीन कार्यवाही और जमीन के नामांतरण में हेरफेर की कोशिश की गई।
पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए
धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत
अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव,
उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा
और चांपा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
और मामले की आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button