जांजगीर-चांपा

धान खरीदी केंद्र लखाली में आपत्तिजनक फरमान, दीवार पर चिपके नोट से मचा विवाद

ब्यूरो रिपोर्ट
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केंद्र लखाली में केंद्र प्रभारी द्वारा जारी एक आपत्तिजनक फरमान इन दिनों विवाद का कारण बना हुआ है। मंडी प्रांगण की दीवार पर चिपकाई गई एक पर्ची में लिखा गया है— “मंडी प्रांगण में गुटखा खाकर थूकने वाला कुत्ता है।”
इस तरह की भाषा सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने से किसानों, हमालों और आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि गुटखा थूकने जैसी समस्या को रोकने के लिए चेतावनी या अपील जारी की जा सकती थी, लेकिन इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग निंदनीय है।
मामले की जानकारी लेने के लिए जब धान खरीदी केंद्र लखाली के प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो बताया गया कि वे उस समय जांजगीर गए हुए हैं। बाद में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
घटना के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि किसानों से जुड़े संवेदनशील केंद्रों पर इस तरह की भाषा का प्रयोग कितना उचित है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या संज्ञान लिया जाता है और संबंधित प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई या निर्देश जारी होते हैं या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button