छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नया चांपा में कथित धर्मांतरण का विवाद… बजरंग दल का विरोध, पुलिस पर उठे सवाल

जहां नया चांपा इलाके में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बजरंग दल ने इस पूरी गतिविधि पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है और पुलिस पर भी निर्णायक कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।बताया जा रहा है कि नया चांपा के एक घर में लंबे समय से गुप्त रूप से प्रार्थना सभाओं के ज़रिये धर्मांतरण कराए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी जानकारी पर बजरंग दल के प्रमुख संजीव विश्वकर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची… महिलाएं अधिक संख्या में मौजूद थीं, पूछताछ हुई… लेकिन विरोध के बीच पुलिस बिना किसी ठोस कार्रवाई के लौट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।इस दौरान बजरंग दल और मौजूद महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। एक महिला ने कहा कि “किस धर्म को मानना है, ये हमारा व्यक्तिगत अधिकार है”। वहीं संजीव विश्वकर्मा का कहना है कि “ग़लत तरीके से धर्मांतरण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा… पहले समझाइश, फिर ज़रूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन।”इधर इस मामले पर तहसीलदार प्रशांत पटेल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने नोटिस जारी किया है और पूरे प्रकरण पर नज़र रखी जा रही है।फिलहाल इलाके में चर्चा का माहौल है और मामले की जांच पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button