एंटरटेनमेंट

लॉलीपॉप सॉन्ग पर विवाद: नेहा कक्कड़ ट्रोलर्स के निशाने पर, पंजाबी सिंगर काका ने किया समर्थन

पटियाला की बहू और बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने ‘आई लॉलीपॉप’ को लेकर विवादों में घिर गई हैं। 15 दिसंबर 2025 को रिलीज हुए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ट्रोलर्स ने गाने के डांस स्टेप्स और प्रस्तुति को अश्लील बताते हुए नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर भद्दापन फैलाने के आरोप लगाए हैं।
इस विवाद में शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी ने भी गाने के डांस स्टेप्स पर आपत्ति जताई है। वहीं, पंजाबी सिंगर काका ने नेहा कक्कड़ के समर्थन में सामने आते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। काका ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए कहा कि आज के दौर में ऐसे ही गानों की बाजार में मांग है और यही वजह है कि इस तरह के गीत कुछ ही दिनों में मिलियन व्यू पार कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे और गंभीर गानों को उतना ध्यान नहीं मिलता।
उल्लेखनीय है कि ‘आई लॉलीपॉप’ गीत को न्यू ईयर पार्टी थीम पर बनाया गया है और महज 10 दिनों में इसे करीब 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के एक वर्ग का मानना है कि गाने की कोरियोग्राफी पारिवारिक दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है।
नेहा कक्कड़ मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली हैं और उन्होंने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की है। विवाद के बीच यह गाना चर्चा में बना हुआ है और मनोरंजन जगत में कंटेंट बनाम संस्कृति की बहस को फिर से हवा दे रहा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button