जांजगीर-चांपा

कागज़ों में सुविधा, ज़मीन पर ताला: खोखसा में बना सुलभ शौचालय वर्षों से बंद”

लोकेशन खोखसा
रिपोर्टर जय ठाकुर

खोखसा क्षेत्र में नया बस स्टैंड और धन मंडी के बीच स्थित मुख्य चौक पर आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय अपने निर्माण के बाद से ही बंद पड़ा है। शौचालय के बाहर हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह इलाका न केवल व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, बल्कि यही सड़क कॉलेज मार्ग भी है, जहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं आवाजाही करती हैं। शौचालय बंद होने की वजह से महिलाओं और छात्राओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि ज़रूरत पड़ने पर वे कहाँ जाएँ?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह शौचालय सार्वजनिक धन से बनाया गया, लेकिन इसके संचालन और रख-रखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। न नगर निगम की ओर से कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही यह बताया गया है कि शौचालय बंद क्यों है और कब तक खुलेगा।


क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि:
शौचालय को तत्काल खोला जाए,
नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,
और खासतौर पर महिलाओं के लिए सुरक्षित व चालू शौचालय उपलब्ध कराया जाए।
यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मुद्दा स्वच्छ भारत अभियान और महिला सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े करता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button