बस्तर

महिला नगर सैनिकों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न — उप महानिरीक्षक एस. के. ठाकुर ने ली सलामी

जगदलपुर

जगदलपुर से एक प्रेरणादायक खबर — बोधघाट स्थित नगर सैनिक प्रशिक्षण केंद्र में महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण का दीक्षांत परेड समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उप महानिरीक्षक (DIG) एस. के. ठाकुर ने परेड की सलामी ली और महिला नगर सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

परेड के दौरान दस टुकड़ियों ने शानदार लाइन फार्मेशन में मार्च पास्ट किया। इसके बाद महिला नगर सैनिकों ने पी.टी. प्रदर्शन और निसान पार्टी की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी संतोष मार्बल ने बताया कि यह प्रशिक्षण सत्र 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस दौरान महिला नगर सैनिकों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, कानून व्यवस्था और नागरिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

समारोह के समापन पर उप महानिरीक्षक ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला नगर सैनिकों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नगर सैनिकों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महिला नगर सैनिकों की यह दीक्षांत परेड समर्पण, अनुशासन और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर यादगार साबित हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button