बिलासपुर में स्टेट कराते चैंपियनशिप की उलटी गिनती शुरू—जज-रेफरी की मास्टर ट्रेनिंग पूरी

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – मुरली नायर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली न्यायधानी स्टेट कराते चैंपियनशिप की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता को सफल और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज डीपी विप्र महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।
इस प्रशिक्षण में राज्यभर से आए जज, रेफरी, कोच और ऑफिसियल शामिल हुए। मास्टर ट्रेनरों ने कराते के नवीनतम नियमों, तकनीकी बारीकियों और मैच कंडक्ट की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि आगामी चैंपियनशिप में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो और खिलाड़ियों को एक निष्पक्ष मंच मिल सके।


बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम में कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुसिल चन्द्रा,महासचिव अविनाश सेठी,टेक्निकल डायरेक्टर तापस बोस,रामु भेना,प्रतीक सोनी,मुरली नायर सहित सभी जिलों के अधिकारी, जज, रेफरी और वालंटियर उपस्थित रहे।
चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। आयोजन समिति का दावा है कि इस बार प्रतियोगिता पेशेवर मानकों के साथ एक शानदार आयोजन के रूप में सामने आएगी।




