छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

घर में घुसकर मोबाइल चोरी, विरोध पर दंपति से बेरहमी से मारपीट — एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति के साथ जमकर मारपीट की।
जानकारी के मुताबिक, राहौद निवासी सुदीप कुमार 19 मार्च की सुबह करीब 7:55 बजे अपने घर का दरवाजा खोलकर अंदर गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन अपने साथियों के साथ घर में घुस गया। आरोपियों ने घर के अंदर रखे दो एप्पल मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है, एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिया।


जब प्रार्थी ने आरोपियों को चोरी करते हुए देख विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने मिलकर सुदीप कुमार और उनकी पत्नी को जमीन पर पटक दिया और हाथ, मुक्का व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन, उम्र 24 वर्ष, निवासी केसला वार्ड नंबर 07 गुड़ीपारा, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BJ 9766 को जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button