जांजगीर-चांपा

पुत्र की मौत के गम में दंपती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- ग्राम धरदाई


धरदाई गांव से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
यहां एक दंपती ने अपने ही घर के बाड़ी में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार पटेल और रमाबाई पटेल के रूप में हुई है।

आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग जांच के दौरान दोनों शवों का पंचनामा किया गया।
पंचनामा कार्रवाई के दौरान कृष्ण कुमार पटेल की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में दंपती ने अपने इकलौते पुत्र आदित्य की मृत्यु से गहरे सदमे और मानसिक पीड़ा में होने की बात लिखी है,
और उसी दुख को आत्महत्या का कारण बताया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
गांव में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

हम आपसे अपील करते हैं—मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति में अकेले न रहें,
परिवार, मित्रों या परामर्श सेवाओं से मदद जरूर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button