कांकेर

चलती बाइक पर फिल्मी रोमांस, NH-30 पर कपल का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट
लोकेशन:- कांकेर

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से यातायात नियमों की खुली अनदेखी का एक मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-30 पर चलती बाइक पर एक प्रेमी जोड़े का फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा है, जबकि युवती पीछे सामान्य तरीके से बैठने के बजाय बाइक पर सामने की ओर मुड़कर फिल्मी स्टाइल में बैठी हुई है। दोनों चलते वाहन पर स्टंट जैसे अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह नजारा न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा था, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम भरा साबित हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपल का अंदाज किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ‘सैयारा स्टाइल रोमांस’ कह रहे हैं, लेकिन हकीकत में यह बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत है। नेशनल हाईवे-30 एक व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में इस तरह का स्टंट कभी भी गंभीर हादसे में बदल सकता है।
वीडियो में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है। टचलती बाइक पर इस तरह बैठना संतुलन बिगाड़ सकता है और हल्की सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button