रायपुर

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंटशिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – शिक्षा मंत्री

लोकेशन:- रायपुर

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में माननीय शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की सेवा-शर्तों में सुधार, प्रशासनिक जटिलताओं के त्वरित निराकरण और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

भेंट के दौरान संघ के पालक अधिकारी श्री गोपाल यादव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री उमेश गोस्वामी, महामंत्री श्री मनोज राय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी।

वहीं, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी सहित जिले के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस सार्थक चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल का साधुवाद किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button